हल्द्वानी:- त्योहार से पहले अवैध शराब पर वार, आबकारी टीम की ताबड़तोड़ कार्रवाई

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। होली पर्व के मद्देनज़र प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। जिलाधिकारी के मौखिक निर्देश पर आबकारी विभाग ने जनपद नैनीताल जिला के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध मदिरा के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। 26 फरवरी 2026 को चले इस अभियान के तहत हल्द्वानी के साथ-साथ दौलतपुर, चोरगलिया, हल्दुचौड़, तिकोनिया, सुभाष नगर और रामपुर रोड में सघन चेकिंग और दबिश दी गई।
चेकिंग के दौरान टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी। अभियुक्त पूरन सिंह पुत्र प्रताप सिंह के कब्जे से करीब 25 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा-60 के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
अधिकारियों ने बताया कि त्योहारों के दौरान अवैध शराब की बिक्री और तस्करी की आशंका को देखते हुए विशेष निगरानी रखी जा रही है। विभाग का कहना है कि जनपद में किसी भी हाल में अवैध मदिरा का कारोबार नहीं चलने दिया जाएगा। अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
कार्रवाई में सहायक आबकारी आयुक्त हरीश जोशी के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक धीरेन्द्र सिंह, उप आबकारी निरीक्षक कैलाश जोशी तथा आबकारी सिपाही राहुल, शीतल, गीता, भास्कर और खुसाल ने सक्रिय भूमिका निभाई।

ADVERTISEMENTS Ad