हल्द्वानी: उत्तराखंड के हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसे की ख़बर सामने आई है। यहां अनियंत्रित होकर ओखलकांडा में बुलेरो खाई में गिरी है। हादसे में 3 लोगों की मौत व 5 के घायल होने की सूचना मिली है।
मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा कोंटा – पटरानी मार्ग पर हुआ है। यहां ओखलकांडा में बोलेरो खाई में गिरी है। हादसे के दौरान कार में 7 लोग सवार थे। घटना में दो लोगों की मौत की सूचना मिली है। जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल है।
जानकारी के मुताबिक बरात से लौट रहे बोलेरे वाहन में कई लोग सवार थे। कौन्ता से आगे अचानक चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया और गाड़ी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत होगई जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू कर दिया। घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
