नैनीताल/हरिद्वार:- कांवड़ मेले में उत्कृष्ट ड्यूटी के लिए नैनीताल पुलिस के विमल मिश्रा सम्मानित

कांवड़ मेले में उत्कृष्ट ड्यूटी के लिए नैनीताल पुलिस के विमल मिश्रा सम्मानित

नैनीताल। कांवड़ मेले के दौरान उत्कृष्ट एवं सराहनीय ड्यूटी निभाने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। इस वर्ष कांवड़ मेले में नैनीताल जिले से 200 से अधिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी हरिद्वार में लगाई गई थी। पूरे प्रदेश से चयनित 37 पुलिसकर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया, जिसमें नैनीताल जिले से विमल मिश्रा को सम्मानित किया गया।

हरिद्वार में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) नीलेश आनंद भरणे ने विमल मिश्रा को सम्मानित किया। इस दौरान हरिद्वार पुलिस के अधिकारी एवं अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।

कांवड़ मेले के दौरान हरिद्वार में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं और कांवड़ यात्रियों की भीड़ उमड़ती है। ऐसे में यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, कानून-व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुरक्षा बनाए रखना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती रहती है। नैनीताल जिले से तैनात पुलिसकर्मियों ने भी पूरी मुस्तैदी के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाई।

नैनीताल जिले से तैनात 200 से अधिक पुलिसकर्मियों में से विमल मिश्रा का प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट ड्यूटी के लिए चयन होना जिले के पुलिस विभाग के लिए गौरव की बात है। सम्मान मिलने के बाद पुलिस महकमे में भी खुशी का माहौल है। अधिकारियों और सहकर्मियों ने विमल मिश्रा को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी।

ADVERTISEMENTS Ad