लालकुआं/हल्दूचौड़:- वाइफ के बर्थडे पर राहुल अग्रवाल ने लिया ये संकल्प, लोग कर रहे सराहना, देखें पूरी खबर:-

पत्नी के जन्मदिन पर व्यापारी परिवार ने ट्रस्ट को दिए 11 हजार

राहुल अग्रवाल ने जरूरतमंदों की सेवा के लिए दिया सहयोग, हर वर्ष मदद जारी रखने का संकल्प

हल्दूचौड़। जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की सहायता के लिए संचालित हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट की सेवा मुहिम को समाज के लोगों का लगातार सहयोग मिल रहा है। इसी क्रम में लालकुआं के व्यापारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता राहुल अग्रवाल ने अपनी धर्मपत्नी प्रिय अग्रवाल के जन्मदिन के अवसर पर ट्रस्ट को ₹11 हजार की सहयोग राशि प्रदान की।

राहुल अग्रवाल ने यह राशि ऑनलाइन माध्यम से ट्रस्ट के खाते में हस्तांतरित की। उन्होंने कहा कि जन्मदिन जैसे विशेष अवसरों को जरूरतमंदों की मदद के साथ जोड़ना आत्मिक संतोष देता है। समाज ने हमें बहुत कुछ दिया है और अपनी क्षमता के अनुसार समाज के जरूरतमंद लोगों के लिए योगदान देना हम सभी की जिम्मेदारी है।

राहुल अग्रवाल ने कहा कि वह अपनी पत्नी के प्रत्येक जन्मदिन के अवसर पर ट्रस्ट को ₹11 हजार की सहयोग राशि देते रहेंगे, ताकि सेवा के इस कार्य में उनका परिवार भी निरंतर सहभागी बना रहे। उन्होंने ट्रस्ट से प्राप्त सहयोग का उपयोग जरूरतमंद लोगों की सहायता में करने की इच्छा जताई।

ट्रस्ट के संस्थापक शुभम अंडोला ने राहुल अग्रवाल एवं उनके परिवार का आभार जताते हुए कहा कि समाज के सक्षम लोगों का सेवा कार्यों से जुड़ना अन्य लोगों को भी प्रेरित करता है। ट्रस्ट का प्रयास है कि समाज से प्राप्त सहयोग को जरूरतमंदों तक पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाए।

उन्होंने बताया कि ट्रस्ट की ओर से जरूरतमंद परिवारों की सहायता, भोजन सेवा सहित विभिन्न जनकल्याणकारी कार्य किए जा रहे हैं। ट्रस्ट का उद्देश्य जरूरतमंदों की मदद के साथ-साथ समाज में सेवा, सहयोग और मानवीय संवेदनाओं की भावना को मजबूत करना है।

शुभम अंडोला ने समाज के लोगों से अपनी सामर्थ्य के अनुसार इस सेवा अभियान से जुड़ने और जरूरतमंदों की मदद में सहयोगी बनने की अपील की।

ADVERTISEMENTS Ad