लालकुआं (नैनीताल) जस्टिस फॉर नेचर एंड लाइफ एनजीओ अध्यक्ष दीपक सैनी के नेतृत्व में किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जस्टिस फॉर नेचर एंड लाइफ फाउंडेशन ट्रस्ट ने नगर क्षेत्र में व्यापक पौधारोपण अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। ट्रस्ट के अध्यक्ष दीपक सैनी के नेतृत्व में अंबेडकर नगर वार्ड नंबर-1 स्थित ग्रीन पार्क एवं हल्द्वानी स्टोन कंपनी परिसर में फलदार और छायादार पौधों का रोपण किया गया।

कार्यक्रम में नगर पंचायत लालकुआं के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने विशेष रूप से सहभागिता करते हुए पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के निर्माण का संकल्प लिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए पौधारोपण समय की आवश्यकता है। साथ ही यह भी कहा गया कि पौधे लगाने के साथ उनका संरक्षण और नियमित देखभाल करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है, ताकि ये पौधे भविष्य में विशाल वृक्ष बनकर पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि हर व्यक्ति यदि अपने जीवन में कम से कम एक पौधे का संरक्षण सुनिश्चित करे तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा बदलाव संभव है।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी, एनजीओ अध्यक्ष अमित सैनी, कोषाध्यक्ष स्वेता, सभासद भुवन पांडे, हेमंत पांडे, योगेश उपाध्याय, धन सिंह बिष्ट, शंटी भाटिया, हल्द्वानी स्टोन कंपनी के मैनेजर संजीव शर्मा, ट्रस्ट के सचिव सईद सिद्दीकी, उपाध्यक्ष धीरज गुप्ता, सदस्य जावेद खान, अमित अग्रवाल, शैलेन्द्र सिंह, भुवन रूवाली सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad