मुख्यमंत्री धामी के साथ युवा शक्ति संवाद में शामिल हुए दीपेंद्र सिंह कोश्यारी
हरिद्वार, 1 अगस्त। हरिद्वार में आयोजित “युवा शक्ति संवाद” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने युवाओं से आत्मीय संवाद कर उनके अनुभवों, सुझावों एवं आकांक्षाओं को जाना। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति ही विकसित भारत के स्वर्णिम भविष्य की सबसे बड़ी ताकत है और सरकार युवाओं को शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी भी सहभागी रहे। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं के हित में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं पहलों की सराहना करते हुए कहा कि युवा शक्ति के सशक्तिकरण से ही विकसित उत्तराखंड और विकसित भारत का सपना साकार होगा।
कार्यक्रम का सफल आयोजन भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम भुल्लर के नेतृत्व में किया गया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री मदन कौशिक, विधायक श्री आदेश चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री आशुतोष शर्मा, स्वामी यतीश्वरानंद, मुलायम सिंह रावत, गौरव कौशिक सहित भाजपा एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।
