दिनांक 31/10.2026 और 01/11/2026वीकेंड के दौरान हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान*

* *दिनांक 31/10.2026 और 01/11/2026वीकेंड के दौरान हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान*

 

*नोट-यह डायवर्जन प्लान समय प्रातः 09:00 बजे से रात्रि 22:00 बजे तक प्रभावी रहेगा।*

 

◼️बरेली रोड से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन तीनपानी फ्लाईओवर से गोलपार रोड होते हुए नारीमन तिराहा काठगोदाम से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

 

◼️रूद्रपुर की ओर से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन पंतनगर तिराहा (दिनेशपुर मोड) से एन०एच० 109 (नया हाईवे) होते हुए लालकुँआ से तीनपानी फ्लाईओवर से गोलपार रोड होते हुए नारीमन तिराहा से अपने गन्तब्य को जायेगे व जो वाहन हल्द्वानी शहर की ओर आ जाते है वे गन्ना सेंटर से डायवर्ट होकर तीनपानी फ्लाईओवर से गौला रोड होते हुए नारीमन तिराहा से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

 

◼️रामनगर, बाजपुर से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन कालाढूंगी (नैनीताल तिराहा) से डायवर्ट होकर मंगोली होते हुए अपने गन्तव्य को जायेंगे।

 

◼️दिनांक 24/25.10.2026 को समय प्रातः 03:00 बजे से रात्रि 23:00 बजे तक यात्रा रूट मै भारी वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।

 

◼️अति आवश्यक सेवा वाले भारी वाहन (जैसे सब्जी, फल ईंधन, गैस, दूध आदि) का समय 14:00 बजे से रात्रि 23:00 बजे तक यात्रा रूट मै आवागमन पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।

 

◼️पर्वतीय क्षेत्र से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहनों को समय प्रातः 03:00 बजे से 23:00 बजे तक जनपद सीमा पर रोका जाएगा। जो भारी वाहन शहर की ओर आ जाते है उन्हें नंबर 01 बैंड से पीछे रोड के बाई ओर व पुलिस चौकी सलड़ी क्षेत्र में अमृतपुर मोड़ से अन्दर पार्क किए जाएंगे।

 

◼️काठगोदाम क्षेत्र में यातायात का दबाव अत्यधिक होने पर समय 15:00 बजे बाद नैनीताल और भवाली से मस्जिद तिराहा से मैदानी को जाने वाले समस्त पर्यटक वाहन नंबर 01 बैड व रूसी बाईपास द्वितीय से डायवर्ट होकर रूसी बाईपास प्रथम होते हुए वाया कालाढुंगी से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

◼️ पर्वतीय क्षेत्र से हल्द्वानी की ओर आने वाली समस्त रोडवेज व केमू की बसें अपने निर्धारित रूट से आयेंगी।

ADVERTISEMENTS Ad